प्रेम का सन्देश देता ब्लॉग

Wikipedia

खोज नतीजे

सोमवार, 5 सितंबर 2011

क्यों..नहीं कह पाता हूं दूर हो जाओ मुझसे..

















तुम उन सवालों का बोझ
अपने मानस पर लाद के 
कब तक कहां तक 
बस चलती रहोगी
मेरी तरह कब तक एक बार भी 
व्यक्त न कर करोगी..?
सोचता हूं..
बहुत दृढ़ हो 
पाषाण की तरह 
पर जब छूता हूं तुम्हारे मनको
तो नर्म मखमली एहसासों को 
महसूस करता हूं...
देर तक बहुत दूर तक
तुम 
वाक़ई एक 
रेशमी एहसासों की मंजूषा सी 
अक्सर रहती हो मेरे साथ..!!
अनकही अनाभिव्यक्त प्रेम कथा 
की नायिका  
 क्यों..नहीं कह पाता हूं  
दूर हो जाओ मुझसे..?



5 टिप्‍पणियां:

  1. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ और सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी को नमन!

    जवाब देंहटाएं
  2. गिरीश जी कविता सुंदर है। पर अंत थोड़ा कठोर है। इसे नर्म तरीके से कहेंगे तो कविता बेहतर हो जाएगी।

    जवाब देंहटाएं
  3. सच में अनाभिव्यक्त प्रेम की पीड़ा है यह ...
    बहुत सुंदर अभिव्यक्ति ....

    जवाब देंहटाएं
  4. अच्छी रचना...अंतिम पंक्तियाँ तो बहुत ही अच्छी लगीं.

    जवाब देंहटाएं
  5. आह!! वाह!! बहुत उत्कृष्ट रचना...बधाई...

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणियाँ कीजिए शायद सटीक लिख सकूं

गुजरात का गरबा वैश्विक हो गया

  जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर गुजरात   के व्यापारियो...