प्रेम का सन्देश देता ब्लॉग

Wikipedia

खोज नतीजे

गुरुवार, 20 अक्तूबर 2022

बनके अंबर ऐसी छतों पर छाना चाहता हूं ....!


##गिरीश_की_ग़ज़ल 
इज़ाजत दे तेरी सोहबत से जाना चाहता हूं .
हक़ीकत-तेरी, दुनिया को बताना चाहता हूं .
सिंहासन से सवालों का हश्र मालूम है मुझको-
अपनी आवाज़ का असर देखना चाहता हूं .
सियासत जी-हुजूरी और ताक़त से मुझे क्या ? 
हां अपने गीत, अपनी धुन में गाना चाहता हूं. 
कसीदे पढ़ने वाले और होंगे तेरी महफिल के-
मैं अपनी खुद को ही सुनाना चाहता हूं.
तेरी छत घर तेरा रसूख तेरा ही आशियाना है-
बनके अंबर ऐसी छतों पर छाना चाहता हूं. 
*गिरीश बिल्लोरे मुकुल*


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणियाँ कीजिए शायद सटीक लिख सकूं

गुजरात का गरबा वैश्विक हो गया

  जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर गुजरात   के व्यापारियो...