प्रेम का सन्देश देता ब्लॉग

Wikipedia

खोज नतीजे

शनिवार, 12 फ़रवरी 2011

प्रेम जो देह से ऊपर प्रेम जो ह्रदय की धरोहर

http://www.scratchmysoul.com/images/blogimage/6497_1.JPG
  प्रेम की पहली उड़ान है
 तुम तक मुझे बिना पैरों 
के ले  आई..!
तुमने भी था स्वीकारा मेरा न्योता
वही  मदालस एहसास
      होता है साथ    
तुम जो कभी कह न सकीं
  मैं जो कभी सुन न सका
उसी प्रेमिल संवाद की तलाश थी
                                                          प्रेम जो देह से ऊपर
                                                      प्रेम जो ह्रदय की धरोहर  
उसे संजोना मेरी तुम्हारी जवाबदारी 
 नहीं हैं हम पल भर के अभिसारी 
उन दो तटों सी जी साथ साथ रहतें हैं 
बीच  उनके जाने कितने धारे बहते हैं 
अनंत तक साथ साथ 
होता है  मिलने का विश्वास 





5 टिप्‍पणियां:

  1. दो तटों का यह बिम्ब बेहद खूबसूरत है भाई । जाने कितने पल इनके बीच उपस्थित हैं ।

    जवाब देंहटाएं
  2. समझ में तो आ रहा है, पर लिखूं क्या, मेरे शब्द असमर्थ हैं

    जवाब देंहटाएं
  3. प्रेम की पहली उड़ान है
    तुम तक मुझे बिना पैरों के ले आई..!
    रहा नहीं न गया...........
    आखिर आ गई न ऊंटनी पहाड़ के नीचे
    दो किनारों की खूबसूरती को निहारने
    सादर
    यशोदा

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणियाँ कीजिए शायद सटीक लिख सकूं

गुजरात का गरबा वैश्विक हो गया

  जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर गुजरात   के व्यापारियो...