प्रेम का सन्देश देता ब्लॉग

Wikipedia

खोज नतीजे

रविवार, 4 अप्रैल 2010

गढ़ के दोष मेरे सर कौन मढ़ रहा कहो ?

http://hindinest.com/chitralekh/kiranbedi.jpg
अदेह के सदेह प्रश्न कौन गढ़ रहा कहो
गढ़ के दोष मेरे सर कौन मढ़ रहा कहो ?
मुझे जिस्म मत कहो चुप रहो मैं भाव हूँ
तुम जो हो सूर्य तो रश्मि हूँ प्रभाव हूँ !!
मुझे सदा रति कहो ? लिखा है किस किताब में
देह पे ही हो बहस कहा है किस जवाब में
नारी  बस देह..? नहीं प्रचंड अग्निपुंज भी
मान जो उसे  मिले हैं शीत-कुञ्ज भी !
चीर हरण मत करो मत हरो मान मीत
भूलो मत कुरुक्षेत्र युद्ध एक प्रमाण मीत !
जननी हैं ,भगनी है, रमणी हैं नारियां -
सुन्दर प्रकृति की सरजनी हैं नारियां 
हैं शीतल मंद पवन,लावा  ये ही तो हैं
धूप से बचाए जो वो  छावा यही तो हैं !
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhEUQ1KdaNguYmgrSYD0iI2lbTHIQg1c61cnUPSPm5xxCYPmHXotRHecFtltObYE7emWj1AzYyPXypeFtqBQ7Zy8nNix1huJM9j2q92qAkAyrySdkSHDFDIM3FjpN6EnT6KXnAad-5930Lj/s320/Woman4.jpg

1 टिप्पणी:

  1. नारी के सही रूप को आपने परिभाषित किया है, बहुत ही अच्‍छी कविता

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणियाँ कीजिए शायद सटीक लिख सकूं

गुजरात का गरबा वैश्विक हो गया

  जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर जबलपुर   का   गरबा   फोटो   अरविंद   यादव   जबलपुर गुजरात   के व्यापारियो...